Sunday, June 7, 2026
Home बिहारअन्य अशोक सिंह मेमोरियल School Karate में जीनियस फ्यूचर पब्लिक स्कूल के कराटेकार अव्वल

अशोक सिंह मेमोरियल School Karate में जीनियस फ्यूचर पब्लिक स्कूल के कराटेकार अव्वल

by Khel Dhaba
0 comment

अशोक सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार से मान्यता प्राप्त दो दिवसीय अशोक सिंह मेमोरियल अंतर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन जीनियर फ्यूचर पब्लिक स्कूल बना।

मेजबान स्कूल की टीम रहा उपविजेता

रविवार को पटना के कंकड़बाग स्थित लोहिया नगर माउंट कारमेल हाई स्कूल के प्रांगण में संपन्न इस प्रतियोगिता के उपविजेता का खिताब मेजबान लोहिया नगर माउंट कारमेल हाई स्कूल, कंकड़बाग ने जीता।

ये खिलाड़ी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बालक वर्ग में ज्ञान निकेतन के अनिकेत राज ने, जबकि बालिका वर्ग में करीना कुमारी, दयानंद हाई स्कूल ने जीता। वहीं प्रत्येक कैटेगरी के सभी प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

इन सबों ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पटना जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि मेजबान स्कूल की निदेशिका श्रीमती मीनू सिंह, कराटे संघ बिहार के महासचिव भोला थापा, कराटे एसोसिएशन आफ बिहार के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, स्कूल की प्राचार्या शालिनी सिंह और आक्सब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार ने पुरस्कृत किया।

रुपक कुमार ने किया सबों का स्वागत
सभी अतिथियों का स्वागत एलएमसी के स्पोटर्स हेड रूपक कुमार ने किया। जबकि मंच का संचालन अजय अंबष्ठा ने किया। धन्यवाद व्यक्त आयोजन सचिव अमन पुष्पराज ने किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर एलएमसी के एडमिनिस्ट्रेटर अवध किशोर प्रसाद, रविंद्र मोहन समेत प्रतिभागी बच्चों के अभिभावक व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे। समापन समारोह के मौके पर अपने संबोधन में स्कूल की प्राचार्या शालिनी सिंह ने बताया कि मई के आखिरी सप्ताह से मुख्य खेलों व पेंटिंग का समर कैंप स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक बच्चे 4 मई से 12 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके सफल संचालन की जिम्मेदारी स्पोटर्स हेड रुपक कुमार व खेल शिक्षक अमन पुष्पराज को दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.