Saturday, May 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए सुपर लीग में गया नौ विकेट से जीता, मंगल मैन ऑफ द मैच

बीसीए सुपर लीग में गया नौ विकेट से जीता, मंगल मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

सुपौल। सुपौल जिला के बीरपुर स्थित कोसी क्लब मैदान में बीसीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट सुपर लीग में आज गया डीसीए बनाम रेस्ट आफ अंगिका जोन के बीच तीन दिवसीय मैच का आज दूसरे दिन का खेल हुआ जिसमें गया कल के स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन से आगे खेलते हुए पूरी टीम 252 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रियरंजन ने 55 रन का योगदान किया। अंगिका जोन की तरफ से गोविंद ने 4 विकेट, हिमाशु ने 2 विकेट, अमित, सैयद और प्रणय ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इस प्रकार गया को पहली पारी के आधार पर 133 रन की बढ़त हासिल हुई। रेस्ट ऑफ अंगिका जोन दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए 184 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार गया टीम को 52 रन का लक्ष्य मिला। रेस्ट आफ अंगिका जोन की तरफ से दूसरी पारी मे राघवेन्द्र 40 रन, सैयद 35 रन, और पुनीत ने 23 रन का योगदान किया। गया की तरफ से दूसरी पारी मे आशुतोष अमन ने 5 विकेट और पुरूषोत्तम ने 3 विकेट, गौरव और मुकेश ने 1-1 विकेट हासिल किया। गया जोन ने 1 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया।

इस प्रकार गया 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। गया की तरफ से दूसरी पारी मे मंगल ने नाबाद 22 रन, सैयद ने नाबाद 14 रन बनाए। अंगिका जोन की तरफ से राघवेन्द्र ने 1 विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच गया टीम के मंगल को कोशी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष गोपाल आचार्य की तरफ से कप देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक की भूमिका मे संजय कुमार सिंह और आशीष कुमार सिन्हा, लाइव टेलीकास्ट की भूमिका मे मुकेश कुमार और स्कोरर संतोष कुमार मौजूद थे। मैच संचालक के रूप मे दिनेश सिंह की अहम भूमिका रही। मौके पर कोशी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष गोपाल आचार्य, बालकृष्ण, ब्रजेश कुमार, संजीत कुमार सिन्हा, मुकुल, जयचंद, बीरबल, फूलो देव, रूपक, राजेश दास, जगन्नाथ, संजय माझी, प्रकाश पोद्दार, अजय राय आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Super-over-Cricket-Club-1024x538.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights