Saturday, June 6, 2026
Home Slider गया जिला क्रिकेट : विराट क्लब ने गुरुकुल सीए को हराया

गया जिला क्रिकेट : विराट क्लब ने गुरुकुल सीए को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शुरू हुए गया जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में विराट क्लब ने गुरुकुल क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराया।

टॉस विराट क्लब ने जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुरुकुल की टीम 30.2 ओवर में 130 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रवीण रॉय ने 38 रन और सचिन ने 29 रन बनाये। साहिल मेहता ने 3, शुभम सिंह ने 3 विकेट लिये।

जबाबी पारी खेलने उतरी विराट क्लब की टीम ने 2 विकेट से मैच जीत लिया। आयुष कुमार ने नाबाद 51 रन और राजा कुमार ने 25 रन बनाये। मनीष और आशिक कुमार ने 2-2 विकेट लिये।

इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय सिंह चुन्नू, सचिव पुलस्कर सिंह, मुकेश सिन्हा, प्रियंकर कुमार, असद शाहीन, विनय कुमार, राजू पांडेय, शैलेश विद्यार्थी, मनोज कुमार मौजूद थे। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी आयुष कुमार सिंह ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.