Sunday, June 7, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में गौती स्ट्राइकर की टीम जीती

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में गौती स्ट्राइकर की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

मधेपुरा। मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में गौती स्ट्राइकर की टीम दस विकेट से जीती। मंगलवार को मवेशी हाट ग्राउं पर गौती स्ट्राइकर मधेपुरा बनाम अजहर इलेवन के बीच मैच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अजहर इलेवन ने सभी विकेट खोकर 49 रन बनाए। अजहर इलेवन का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा छू नहीं सका। गौती स्ट्राइकर की ओर से सागर ने 5 विकेट लिये। राज कुमार व अमरजीत ने 2-2 विकेट हासिल किए।

बाद में खेलते हुए गौती स्ट्राइकर की टीम ने बिना विकेट खोए 4.3 ओवर में ही लक्ष्य की छू लिया। गौती स्ट्राइकर की ओर से सागर ने नाबाद 19 रन और शुभम ने नाबाद 11 रन बनाए।

मैच के निर्णायक मनोज गुप्ता व मुकेश झा थे। मौके पर वरुण विशाल, युवा संघ के पंकज भगत , अमृत कुमार , रोशन सिंह, मुकेश यादव, सुनील यादव, रोहित सिंह, ललन कुमार झा आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.