बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के पूर्व प्रवक्ता तथा पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र बीसीए को गीता, गायत्री और गंगा जल से पवित्र करने के अभियान के तहत आज पटना सिटी के कंगन घाट पहुंच कर माँ गंगा जी का पूजन कर आशीर्वाद लिये।
श्री मिश्र ने कहा की बीसीए में करप्शन के कारण बिहार की बदनामी हुई है और एसोसिएशन कहीं ना कहीं अपवित्र महसूस कर रहा है। संघ को पवित्र करने का अभियान करीब डेढ़ वर्षों से चलाया जा रहा है। इस अभियान का एक ही उद्देश्य है की बीसीए अपने संविधान के अनुसार कार्य करे और संघ में करप्शन की कोई शिकायत नहीं मिले।बीसीए के पदाधिकारी आपस में उक्त बात का पूरा- पूरा ख्याल रखें।
श्री मिश्र ने कहा की कंगन घाट का खेल के साथ अपना ऐतिहासिक महत्व है। पूज्य गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज ने सोने का कंगन को खेलते समय इसी कंगन घाट पर गिरा दिया था। महाराज जी जब घर पहुँचे तो उनकी माता जी ने पूछा कड़ा कहाँ है तो महाराज जी ने माता जी को घाट पर ला कर दिखा दिया की कंगन यही गिरा दिया हूँ और उसी दौरान दूसरा कंगन भी महाराज जी ने गिरा दिया। घर पहुँचने पर माता जी ने उनसे पूछा ऐसा क्यों किये? तो महाराज जी ने कहा इन हाथों से अत्याचारियों का नाश कर ग़रीबों की रक्षा करनी है।
इसके साथ ही अमृत तैयार करके साहसहीनो में शक्ति भर कर खालसा साजना है। श्री मिश्र ने कहा की गुर गोविन्द जी महाराज का संदेश और वाणी आज भी अमर है। इनसे प्रेरणा ले कर सत्य के साथ बीसीए को पवित्र करने का अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा की बीसीए के सभी संविधानिक कार्यों की प्रशंसा की जायेगी और गलत तरीक़े से किये जाने वाले कार्यों पर बीसीए को पवित्र करने का अभियान चलता रहेगा।