Saturday, June 6, 2026
Home बिहारफुटबॉल फुटबॉल : अल्फा Sports एकेडमी में IKF का सेलेक्शन ट्रायल 8 व 9 अक्टूबर को

फुटबॉल : अल्फा Sports एकेडमी में IKF का सेलेक्शन ट्रायल 8 व 9 अक्टूबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। इंडिया खेलो फुटबॉल (आईकेएफ) और अल्फा Sports एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 व 9 अक्टूबर को पटना के अल्फा sports एकेडमी में आईकेएफ का ट्रायल होने जा रहा है। बिहार के खिलाड़ियों के लिए यूरोप में खेलने और आई लीग का सदस्य का सुनहरा मौका है।
आईकेएफ के इस ट्रायल में अंडर-15 और अंडर-17 के ब्वॉयज खिलाड़ी और अंडर-17 खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
इस ट्रायल में बिहार फुटबॉल संघ तकनीकी रूप से साझेदार है।
अल्फा sports एकेडमी के निदेशक सुमित प्रकाश ने बताया कि हमारी एकेडमी राज्य में खेलों के विकास के लिए तत्पर है। इसके पहले भी आईकेएफ का ट्रायल हमारी एकेडमी द्वारा कराया गया। वर्तमान समय में बिहार क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया हमारी एकेडमी के ग्राउंड पर चल रही है।
पिछले दिनों हमारी एकेडमी ने महिला क्रिकेट के विकास के लिए सेलेक्टेड प्लेयरों का विशेष ट्रेनिंग लगाया था। प्लेयर दिल्ली खेलने गईं जहां उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि आईकेएफ के ट्रायल में सेलेक्टेड प्लेयरों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.