Thursday, June 4, 2026
Home झारखंडअन्य रांची में प्रथम ट्रायबल Wushu प्रशिक्षण शिविर शुरू

रांची में प्रथम ट्रायबल Wushu प्रशिक्षण शिविर शुरू

ताऊलू विधा को प्रचारित करने के लिए आयोजित है यह कार्यक्रम

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 5 जून। स्थानीय सरला बिरला यूनिवर्सिटी के जी डी बिरला इंडोर हॉल में 5 जून यानी गुरुवार से प्रथम ट्राइबल वुशू प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हो गया। इस शिविर का आयोजन झारखण्ड में ताऊलु विधा का प्रचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

गौरतलब है कि झारखण्ड वुशू एसोसिएशन के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के मद्देनजर इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सरला बिरला परिसर में आयोजित इस शिविर में झारखण्ड के सभी जिलों के पुरुष एवं महिला खिलाडी और उनके कोच भाग लें रहें हैं। यह शिविर 12 जून तक चलेगा जिसमें खिलाडी ताऊलु का विशेष प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि कमांडेंट श्रीमती सरोजनी लकड़ा (आईपीएस ) थीं जिन्होंने सभी प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर सरोजनी लकड़ा ने कहा कि अपनी योग्यता को पहचाने और समय का सदुपयोग करें तब सफलता आपके हाथ में होगी।

उद्घाटन सत्र के अवसर पऱ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, डिन डेवलपमेंट और प्लानिंग (सरला बिरला यूनिवर्सिटी ) ने कहा कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, जितने के लिए निरंतर अभ्यास और अनुशासन जरुरी है।

इस अवसर पऱ अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार महतो, शैलेन्द्र दुबे, एल प्रदीप कुमार सिंह, दीपक गोप, रत्नेश कुमार, एस वाहिद अली, मृत्युंजय कुमार राय आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण शिविर के सफल संचालन में रौनक कुमार और कौशल्या की विशेष भूमिका रही।

आज के इस उद्घाटन सत्र का संचालन रौनक़ कुमार ने जबकि स्वागत सम्बोधन शिवेन्द्र दुबे ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.