33 C
Patna
Tuesday, October 3, 2023

first t20 Match : दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया ने रौंदा

डरबन। स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को पहले टी20 में बुरी तरह से रौंदा। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 111 रन से हराया। इसके साथ ही कंगारू टीम के पास अब सीरीज में 1-0 की बढ़त है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच के हीरो और कोई नहीं बल्कि उनके कप्तान मिचेल मार्श ही रहे, जिनको प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जोकि काफी गलत साबित भी हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तहलका मचा दिया। उन्होंने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 92 रन मिचेल मार्श ने बनाए। उन्होंने 187 के स्ट्राइक रेट से 13 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसके अलावा टिम डेविड ने भी 64 रन की गजब पारी खेली। साउथ अफ्रीका की ओर से लिजाद विलियम्स ने 3 सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। मार्को यानसन, तबरेज शम्सी और गेराल्ड कोएट्जी को भी 1-1 सफलता मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights