Wednesday, June 3, 2026
Home झारखंडअन्य Fencing : रांची के जीतू सिंह व रोहन उरांव ने जीता मेडल

Fencing : रांची के जीतू सिंह व रोहन उरांव ने जीता मेडल

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची के रहने वाले जीतू सिंह मुंडा व रोहन उरांव ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए तलवारबाजी यूनिवर्सिटी गेम में भाग लिया। जिसमें दोनो ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी रांची के मोराबादी स्थित तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास करते हैं। यह केंद्र झारखंड तलवारबाजी संघ की देखरेख में चलता है।

झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने बताया कि इस केंद्र में बच्चों को उम्दा ट्रेनिंग दी जाती है, दो ट्रेनर हैं यहां जो बच्चों को सिखाते हैं। दोनो खिलाड़ियों को उन्होंने बधाई दी और झारखंड और देश का नाम रोशन करने हेतू प्रेरित किया। संघ के सचिव जयकुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष करमवीर उरांव सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.