Saturday, June 6, 2026
Home Slider पूर्व क्रिकेटर अमित कुमार सिन्हा को पितृशोक

पूर्व क्रिकेटर अमित कुमार सिन्हा को पितृशोक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार अंडर-16 टीम के ट्रेनर रह चुके पूर्व क्रिकेटर अमित कुमार सिन्हा के पिता बलराम सिन्हा का 10 दिसंबर को राजधानी के बाजार समिति स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी अनिता सिन्हा, तीन पुत्र राज कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा व अमित कुमार सिन्हा समेत पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्व बलराम सिन्हा बिहार के दिग्गज क्रिकेटर सुनील कुमार और राजू वाल्श के सबसे छोटे चाचा भी थे। स्व. बलराम सिन्हा सामाजिक व्यक्ति थे। वे हमेशा जरुरतमंदों लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते थे। उनका खेल के प्रति भी काफी रूचि थी और अपने पुत्रों को खेलने के लिए प्रेरित करते रहते थे। उनके निधन पर पटना क्रिकेट जगत समेत खेल जगत के लोगों ने शोक व्यक्त किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। खेलढाबा.कॉम परिवार भी ईश्वर से यही कामना करता है कि इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति उनके परिवार को प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.