Saturday, May 23, 2026
Home Slider फराह व हसन ने एक घंटे की दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया

फराह व हसन ने एक घंटे की दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रसेल्स। दर्शकों की गैरमौजूदगी में चार बार के ओलंपिक चैम्पियन मो फराह और सिफान हसन ने वैन डैम मीटिंग स्मारक में यहां एक घंटे की दौड़ में नया विश्व रिकार्ड कायम किया।

कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शको के बिना आयोजित हो रही इस प्रतिस्पर्धा में नीदरलैंड की हसन ने महिलाओं की दौड़ में इथोपिया की डिरे टूने के 18.517 किलोमीटर के रिकार्ड में सुधार करते हुए एक घंटे में 18.930 किलोमीटर की दूरी तय की। डिरे 2008 में ओस्त्रावा गोल्डन स्पाइक मीटिंग में यह रिकार्ड बनायी थी।

मीटिंग की आखिरी दौड़ डायमंड लीग सीरिज का भी हिस्सा है। इसमें फराह ने हैले गेब्रसेलास्सी के 13 साल के रिकार्ड को तोड़ा। गेब्रसेलास्सी ने 21.285 किलोमीटर दौड़ का रिकार्ड कायम किया था जबकि बशीर अब्दी के साथ दौड़ते हुए सोमालियाई मूल के ब्रिटिश धावक फराह ने 21.330 किलोमीटर की दूरी तय की। अब्दी उनसे आठ मीटर पीछे रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights