Saturday, May 23, 2026
Home Slider चेन्नइयिन एफसी ने गोलकीपर करणजीत का करार बढ़ाया

चेन्नइयिन एफसी ने गोलकीपर करणजीत का करार बढ़ाया

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की दो बार की चैंपियन चेन्नइयिन एफसी ने गोलकीपर करणजीत सिंह के करार को एक साल के लिए बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। आईएसएल का आगामी सत्र (2020-21) नवंबर में शुरू होगा।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 34 साल के इस खिलाड़ी का यह टीम के साथ लगातार छठा सत्र होगा। इस दौरान चेन्नइयिन एफसी 2015 और 2017-18 में चैम्पियन भी बना था। उन्होंने 2017-18 में कमाल का प्रदर्शन किया था, इस सत्र में 20 मैचों में टीम के खिलाफ गोल नहीं हुआ था।

करणजीत ने पिछले सत्र में गोलकीपर और गोलकीपिंग कोच की दोहरी भूमिका निभाई थी। उनके मौजूदा सत्र में खिलाड़ी के तौर पर बने रहने की संभावना है क्योंकि नये कोच क्साबा लासज्लो अपने साथ किसी गोलकीपर कोच को ला सकते है।

क्लब के लिए 62 मैच खेलने वाले करणजीत ने कहा, चेन्नईयिन एफसी मेरा घर है। मुझे अपने विस्तारित परिवार के साथ बने रहने और अपने प्यार करने वाले चेन्नई शहर के प्रशंसकों का प्रतिनिधित्व करने का निर्णय लेने से पहले दो बार सोचना नहीं पड़ा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights