Monday, June 8, 2026
Home Slider ईपीएल : वेस्ट हैम ने मैनचेस्टर सिटी को 1-1 की बराबरी पर रोका

ईपीएल : वेस्ट हैम ने मैनचेस्टर सिटी को 1-1 की बराबरी पर रोका

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। वेस्ट हैम ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को यहां बड़ी टीम मैनचेस्टर सिटी को 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

इस लीग के पिछले छह वर्षों में यह सिटी की सबसे खराब शुरूआत है जब टीम के पांच मैचों से आठ अंक है और वह तालिका में 12वें स्थान पर है। वेस्ट हैम के नाम भी इतने ही मैचों में इतने ही अंक है लेकिन वह बेहतर गोल अंतर के कारण 11वें पायदान पर है।

वेस्ट हैम ने 18वें मिनट में मिखाइल एंटोनियो के गोल से बढ़त हासिल करने के साथ मैनचेस्टर सिटी पर दबाव बना दिया था। टीम ने हालांकि फिल फोडेन के गोल से 51वें मिनट में बराबरी की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.