Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट सकीबुल गनी की कप्तानी में पूर्वी चंपारण क्रिकेट टीम घोषित

सकीबुल गनी की कप्तानी में पूर्वी चंपारण क्रिकेट टीम घोषित

सकीबुल गनी की कप्तानी में पूर्वी चंपारण क्रिकेट टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 19 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली पूर्वी चंपारण जिला टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम 20 और 21 फरवरी 2026 को पटना के विक्रम में होने वाले मैचों में हिस्सा लेगी। चयनित खिलाड़ियों में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिल रहा है।

टीम की कमान सकीबुल गनी को सौंपी गई है, जबकि फैसल गनी, गोपी कृष्णन और यूसुफ नदीम जैसे खिलाड़ी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। वहीं रवि प्रकाश मिश्रा, आशुतोष पांडे और विवेक कुमार से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद है।

पूर्वी चंपारण टीम : सकीबुल गनी (कप्तान), फैसल गनी, गोपी कृष्णन, यूसुफ नदीम, राजा, रवि प्रकाश मिश्रा, आशुतोष पांडे, विवेक कुमार, अनुपम, समीर अख्तर, मणिकांत, इमरान हाशमी, टुन्ना, बादल कन्नौजिया, राजेश साहनी, ऋतिक रंजन।

स्टैंडबाय खिलाड़ी:
अमित कुमार, अंकेश, राहुल, कुंदन कृष्णन।

यह जानकारी एडहॉक कमिटी के संयोजक अमित कुमार सैन द्वारा दी गई। टीम से जिले के क्रिकेट प्रेमियों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और सभी की निगाहें पटना में होने वाले मुकाबलों पर टिकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.