Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति Under-13 Cricket Tournament : राणा क्रिकेट एकेडमी जीता

डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति Under-13 Cricket Tournament : राणा क्रिकेट एकेडमी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 सितंबर। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) की मेजबानी में मोइनुल हक स्टेडियम स्थित एकेडमी के ग्राउंड पर चल रहे डॉ परमेश्वर दयाल स्मृति अंडर-13 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार यानी 24 सितंबर,2024 को खेले गए मुकाबले में राणा क्रिकेट एकेडमी ने सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी बी को 8 विकेट से हराया। विजेता टीम के आयुष को शानदार गेंदबाजी के लिए राइज कोचिंग प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कोच मुकेश कुमार ने प्रदान किया। आयुष ने 14 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

मैच रिपोर्ट

टॉस राणा क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयुष (5 विकेट) और आशीष (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट हो गई। शान ने 29 रन की पारी खेली।

जवाब में राणा क्रिकेट एकेडमी की टीम 11.4 ओवर में दो विकेट पर 94 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशीष ने 36 रन की पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी बी : 18 ओवर में 93 रन पर ऑल आउट शान 29, प्रियांशु 21, आशीष 3/22, आयुष 5/14.

राणा क्रिकेट एकेडमी : 11.4 ओवर में दो विकेट पर 94 रन, आशीष 36, उत्कर्ष 17, शान 1/11

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.