अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित भागीरथी गंगा ट्रॉफी जिला क्रिकेट लीग का पहला मैच गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब में यंग टाउन क्रिकेट क्लब के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया।


टॉस गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गुड मॉर्निंग क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 28 ओवर में 159 रन बना कर ऑल ऑउट हो गई। कप्तान आमिर हुसैन ने 43 रन, साकिब ने 19, इमरान ने 17 रन बनाए। सनाउड ने 6 ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लिये। एकराम ने 2 विकेट लिये। यंग टाउन के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 120 रन ही बना सके और पूरी टीम पवेलियन लौट गई। अफरोज ने 31 रन और आफताब ने 19 रन बनाए। मुसद्दी हुसैन ने 4 विकेट और टीपू अली ने चार विकेट लिये। मैच के निर्णायक स्टेट पैनल अंपायर अनिल राठौड़ और तनवीर आलम थे। मैच के स्कोर विक्की थे।



आज की ओपनिंग मैच के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम, विशेष अतिथि काली मंदिर के साधक नानू दा, शिक्षाविद मोहम्मद मोहसिन साहब थे। मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों के परिचय के बाद बैलून उड़ाकर मैच का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से अपने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, सचिव ओम प्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज बढ़ेडिया, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता गुप्ता, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अजय सिंह गुप्ता, सत्येंद्रनाथ शरण, बासु दा, दिलीप कुमार झा, चांद आजमी, मासूम रजा, वार्ड पार्षद सुमित आनंद, जयप्रकाश जयसवाल, व्हिस्की, जब्बार आलम, विजय श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, ग्राउंड्स मैन राजेश आदि उपस्थित थे।
123