Monday, June 15, 2026
Home Slider पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के क्षतिग्रस्त हुए इंडोर हॉल को जल्द चालू होने को लेकर विभाग सुस्त

पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के क्षतिग्रस्त हुए इंडोर हॉल को जल्द चालू होने को लेकर विभाग सुस्त

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पिछले दिनों में पटना में भारी जलजमाव से पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में काफी क्षति हुई। इंडोर हॉल के कोर्ट फिलहाल खेलने लायक नहीं है। साथ ही इलेक्ट्रिक से लेकर सारी समस्याएं बार-बार कॉम्प्लेक्स में पैदा हो रही है पर इन सबों को ठीक कराने को लगता है विभागीय पदाधिकारी सुस्त दिख रहे हैं।

पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल के वुडेन कोर्ट के खराब हो जाने के कारण बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता कैंसिल हो गई। बास्केटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता को आउटडोर में आयोजित करना पड़ा। इस प्रतियोगिता के आयोजन के पहले विभाग के बड़े पदाधिकारियों ने घोषणा की थी कि इंडोर हॉल के वुडेन फ्लोर की लकड़ी की मरम्मत नहीं हो गई इसे पूरी तरह बदला जायेगा पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस काम के लिह विभागीय से अभी तक कोई फाइल आगे मूव नहीं किया गया है। वुडेन फ्लोर के खराब होने से यहां पे एंड प्ले स्कीम के तहत अभ्यास करने वाले खिलाड़ी व अन्य लोग काफी गुस्से में हैं।
साथ ही अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिक समस्या के कारण कॉम्प्लेक्स की सारी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है और शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। हॉस्टल में यदा-कदा इलेक्ट्रिक की समस्या पैदा हो जाती है और इसे काफी नुकसान हो चुका है। वर्तमान समय में यहां कैंप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को इस समस्या से रु-ब-रु होना पड़ता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.