पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की स्पेशल जेनरल की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में शामिल होने को लेकर काफी नोंक-झोंक हुआ और इसी नोंक-झोंक में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व जीएम ऑपरेशन सुबीर चंद्र मिश्रा को छह साल के लिए संस्पेंड कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबीर चंद्र मिश्रा अध्यक्ष गुट की ओर ऑथरिटी लेकर बैठक में शामिल होने पहुंचे थे पर अध्यक्ष की ओर से इस पर अनुमति नहीं दी गई। अध्यक्ष को सुबीर चंद्र मिश्र ने बीसीए के नियमों की दुहाई दी पर अध्यक्ष नहीं माने और कहा कि आपको छह साल के लिए सस्पेंड किया जाता है। अध्यक्ष ने कहा कि हम मधुबनी जिला के अध्यक्ष व सचिव को बैठने की अनुमति प्रदान कर सकते हैं।
सू्त्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्वाचित सचिव संजय कुमार मंटू की वापसी को सिरे से नकार दिया गया। सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार चूंकि मामला लोकपाल के पास चल रहा है इसीलिए उनकी वापसी नहीं हो सकती है।
एक और बड़ी खबर है कि वोटरों की संख्या नहीं बढ़ेगी। वोटर वहीं रहेंगे जो पहले थे। बीच में खबर आई थी कि वोटरों की संख्या बढ़ाने की जुगाड़ चल रही है पर बैठक में इसे नकार दिया गया।
खबर यह भी है कि एक जिला संघ के सचिव की पिटाई भी हुई है पर यह कौन हैं इसकी जानकारी खेलढाबा को नहीं है। पानी की बोतलों को उन पर फेंका गया। ऐसे इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब बयान चल रहे हैं।
इन सारी चीजों की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।






- पटना जिला अस्मिता सिटी रोड साइकिलिंग लीग संपन्न

- बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

- सीएम सम्राट चौधरी ने एथलीट पीयूष राज को किया सम्मानित

- बिहार के युवा एथलीटों की बड़ी उड़ान, सेतू मिश्रा और विभास्कर कुमार पहनेंगे इंडिया जर्सी

- बीआईपीएल सेलेक्शन ट्रायल के अंतिम दिन उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़

- कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग में फाइटर्स व स्टापर्स चैंपियन

- एशियाई रिले चैंपियनशिप में गुरविंदरवीर सिंह करेंगे भारतीय दल की अगुवाई

- FIFA World Cup 2026: जानिए भारतीय मूल के उन 4 खिलाड़ियों को जो खेलेंगे विश्व कप
