Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में दानापुर यूनाइटेड एफसी जीता

नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में दानापुर यूनाइटेड एफसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय मदरसा मैदान पर चल रहे नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मैच में दानापुर यूनाइटेड एफसी ने ताज क्लब को 3-2 से पराजित किया।

दानापुर यूनाइटेड एफसी की ओर से अमरनाथ साहनी ने 30वें, प्रिंस कुमार ने 36वें और अमरनाथ सहनी ने 59वें मिनट में गोल दागा। ताज क्लब की ओर से सुमित ने 26वें और पप्पू कुमार ने 43वें मिनट में गोल किया। इस मैच में रेफरी की भूमिका में मिथिलेश, शुभम, संजय और जय कुमार थे।

प्रतियोगिता के संयोजक विनोद कुमार यादव, विक्की मेहता (युवा शक्ति टीम), बलराम जयंती यादव (प्लेनेट जिम,मुसल्लहपुर) इस टूर्नामेंट को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Sushant-kumar.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JK-International-School.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpegThis image has an empty alt attribute; its file name is Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.