Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट साइक्लोन क्रिकेट क्लब जहानाबाद क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

साइक्लोन क्रिकेट क्लब जहानाबाद क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित दूसरे क्वार्टरफाइनल में साइक्लोन क्रिकेट ने धूम क्रिक्रेट क्लब को पारी और 17 रन से हराया और सेमी फाइनल मे प्रवेश किया।

इस दोदिवसीय मैच में धूम क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत के पहले बलेबाजी का फैसला किया और 35.5 ओवर में 149 रन बनाये। दिव्यम ने सबसे ज्यादा 46 रन का योगदान दिया और साइक्लोन के लिए पवन ने 6 विकेट लिया। जवाब में साइक्लोन ने 53.1 ओवर में 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और पहली पारी के आधार पर 130 रन का विशाल बढ़त ली। शुभम और पवन ने 58-58 रन का योगदान दिया। रोहित कुमार ने 4 विकेट लिया।

दूसरी पारी में धूम क्रिकेट क्लब 28.1ओवर में 113 रन पर सिमट गई। दिव्यम ने सबसे ज्यादा 44 रन का योगदान दिया। साइक्लोन की तरफ से पवन ने 3 और अभिषेक ने 2 विकेट लिया। पवन को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए सचिव विनोद कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.