Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में साइक्लोन सीसी क्वार्टरफाइनल में

जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में साइक्लोन सीसी क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जहानाबाद जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में जीत हासिल कर साइक्लोन सीसी ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।


साइक्लोन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए कानयात क्लब की टीम 122 रनों पर ऑल आउट हो गई। फरहान ने 20 रन बनाये अमित ने 22 और गालिब ने 18 रन बनाये। नीतीन ने चार, पवन और अभिषेक ने 2-2 विकेट चटकाये।

जवाब में साइक्लोन की टीम 22 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। आभास ने नाबाद 50 रन, राहुल कुमार ने नाबाद 30 रन बनाये। आभास को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संयुक्त सचिव मो खासिफ रजा ने प्रदान किया।  जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अगले राउंड का मैच दोदिवसीय होगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.