Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार फाइनल में, याकूब फिर चमके

क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार फाइनल में, याकूब फिर चमके

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार (सीएबी) ने सूर्यानगर (सिलीगुढ़ी) में चल रहे 20वें ऑल इंडिया डे नाइट अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में सीएबी ने वार्नविटा क्रिकेट क्लब, पश्चिम बंगाल को 106 रनों से पराजित किया।

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए सीएबी ने याकूब के 64 और संदीप के 53 रनों की मदद 25 ओवर में चार विकेट पर 236 रन बनाये। जवाब में वार्नविटा क्रिकेट क्लब की टीम पार्थ और याकूब की शानदार गेंदबाजी के आगे 19.1 ओवर में 130 रनों पर ऑल आउट हो गई। याकूब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार : 25 ओवर में चार विकेट पर 236 रन, याकूब 64 रन, संदीप 53 रन, विशाल 31 रन, गोविंद 24 रन, निशांत 28 रन, आदर्श 15 रन, अजय दास 3/25
वार्नविटा क्रिकेट एकेडमी पश्चिम बंगाल : 19.1 ओवर में 130 रन, मोहित चौहान 61 रन, आलोक 16 रन, पार्थ 3/13, याकूब 3/20, राहुल 1/29, निशांत 1/33

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.