Friday, June 5, 2026
Home Slider भुवनेश्वर में खुलेगी देश की पहली चेस एकेडमी

भुवनेश्वर में खुलेगी देश की पहली चेस एकेडमी

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। भारत की पहली चेस (शतरंज) एकेडमी भुवनेश्वर (ओड़िशा) में खोलने का निर्णय ऑल इंडिया चेस फेडरेशन ने लिया है। यह जानकारी ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के नये अध्यक्ष डॉ संजय कपूर ने भुवनेश्वर में पत्रकारों को दी।

डॉ कपूर ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार से उचित सहयोग के लिए बातचीत की जाएगी। चेस एकेडमी योजना पर क्रियान्वयन के हर संभव प्रयास शुरू हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि ओडिशा की कीट एंड किस शिक्षण संस्था में देश का पहला संस्थान होगा जो चेस इन स्कूल को इसी सत्र में अपने करीकुलम मे शामिल करेगा।

डॉ कपूर ओडिशा की कीट एंड किस यूनिवर्सिटी के संस्थापक लोकसभा सदस्य डॉक्टर अच्युत सामंत के साथ भुवनेश्वर के सैंडी टॉवर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उनके साथ फेडरेशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि चेस को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टर अच्युत सामंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी यूनिवर्सिटी से ग्रैंड मास्टर भी निकले हैं जो चेस का अंतर्राष्ट्रीय खिताब होता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.