Tuesday, June 16, 2026
Home Slider Basketball : ऑस्ट्रेलिया ने ओलंपिक से पहले अमेरिका को हरा उलटफेर किया

Basketball : ऑस्ट्रेलिया ने ओलंपिक से पहले अमेरिका को हरा उलटफेर किया

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रियाना स्टीवर्ट और उनकी अमेरिकी ओलंपिक महिला बास्केटबॉल टीम को टोक्यो ओलंपिक से पूर्व अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से 70-67 से हार झेलनी पड़ी।

पिछले एक दशक में यह पहला अवसर है जबकि अमेरिकी महिला टीम ने लगातार दो मैच गंवाये। इससे दो दिन पहले उसे डब्ल्यूएनबीए ऑल स्टार्स टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

अमेरिकी टीम ने 2011 में स्पेन में आखिरी बार लगातार दो मैच गंवाये थे। इसके बाद प्रदर्शनी मैचों में उसका रिकार्ड 29-2 का रहा था।

ओलंपिक में अमेरिकी महिला टीम ने अब तक आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। टीम लगातार सातवां खिताब जीतने के उद्देश्य से टोक्यो जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.