Saturday, June 13, 2026
Home Slider कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट : बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 4 नवंबर से

कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट : बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल 4 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कूच बिहार अंडर-19 चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम के चयन के लिए सेलेक्शन ट्रायल 4 नवंबर से जगजीवन स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इस ट्रायल प्रक्रिया में सभी जिलों से तीन से पांच खिलाड़ियों को शामिल किया जाना है। तीन खिलाड़ियों में एक बल्लेबाज, एक गेंदबाज और एक ऑल राउंडर/ विकेट-कीपर, तथा पांच खिलाड़ियों में दो बल्लेबाज, दो गेंदबाज और एक ऑल राउंडर/ विकेटकीपर को (प्रदर्शन के आधार पर) जिलों से अनुशंसित किया जाएगा।
renu gils hostel adv new
इस ट्रायल प्रक्रिया में उन 33 खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जाएगा, जिनका चयन पूर्व में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के द्वारा किया जा चुका है। इन 33 खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। सभी जिलों से खिलाड़ियों के नाम तीन नवंबर के संध्या 4 बजे तक बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मेल bcatrial2019@gmail.com पर भेज दिया जाए। जिलों से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर, ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का नाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के website पर तीन नवंबर को संध्या छह बजे तक प्रदर्शित कर दिया जाएगा।


पर है एक कफ्यूजन
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के इस बेवसाइट पर इस बात का कहीं जिक्र नहीं है कि जिन जिलों में विवाद है या उसे उत्पन्न किया गया है या माना जा रहा है या विवाद नहीं है (ये सब कानूनी मामला है और खेलढाबा.कॉम इस पर अपनी कोई राय नहीं दे रहा है) उन-उन जिलों से किस गुट के खिलाड़ी को ट्रायल में हिस्सा लेने दिया जायेगा। क्या पुराने गुट को या उस गुट को जिन्होंने वोटिंग की है। हो सकता है दोनों पक्षों द्वारा भेजे गए खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने दिया जाए। पटना से किस गुट द्वारा भेजे गए खिलाड़ी मान्य होगा क्योंकि यहां भी मामला न्यायालय में है। ऐसे ही कई सवाल क्रिकेट जगत में गुंज रहे हैं। इस सवाल का हल देने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी ही निकालेंगे। पर्दा तो चार को ही उठेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.