Monday, May 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार की महिला क्रिकेटरों की शिकायत-सर UNFAIR SELECTION क्यूं

बिहार की महिला क्रिकेटरों की शिकायत-सर UNFAIR SELECTION क्यूं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 सितंबर। सर अनफेयर सेलेक्शन क्यूं। यह सवाल खेलढाबा.कॉम का नहीं है। यह सवाल कई प्लेयरों का बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) से हो पूछ रहे हैं कि मैंने इतनी अच्छी बैटिंग की। बेहतर बॉलिंग पर मुझे टीम में जगह नहीं मिली। उनका विश्वास यहां तक खत्म हो गया है कि वे क्रिकेट को अलविदा कहना चाह रही हैं। ऐसे ही कुछ मैसेज सोशल मीडिया से लेकर अन्य जगहों पर तैर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट

दरअसल मामला यह है कि (बीसीए) ने 20 सितंबर यानी शुक्रवार को बिहार वीमेंस अंडर-19 टी20 टीम की घोषणा की। 20 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई जो बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। टीम की घोषणा होने के बाद तरह-तरह के सवाल सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। न केवल सोशल मीडिया पर बल्कि बीसीए के पदाधिकारियों के व्हाटशअप पर मैसेज आने लगे।

बीसीए अध्यक्ष से लेकर बीसीसीआई तक शिकायत दर्ज

बात यहीं तक नहीं रुकी है। खिलाड़ियों ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को व्हाटशअप मैसेज किया और लिखा कि सर अनफेयर सेलेक्शन क्यू। इस मैसेज में खिलाड़ियों ने आंकडा भी प्रस्तुत किया। यह आंकड़ा उस मैच का है जिसे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने कराया है। खिलाड़ियों ने बताया कि मेरा सेलेक्टेड प्लेयर से ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस है फिर भी मेरा सेलेक्शन नहीं हुआ। पिछली बार भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ था। बार-बार इग्नोर होने से परेशान खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी ई-मेल कर दिया है।

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के चर्चे

सोशल मीडिया पर टीम सेलेक्शन को लेकर तरह-तरह के चर्चे हो रहे हैं। कोई लिख रहा है कि बाहरी खिलाड़ियों का दबदबा रहा है तो कह रहा है पैसों का खेल हो रहा है। खेलढाबा.कॉम सोशल मीडिया पर चल रही बातों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है पर खिलाड़ियों द्वारा की गई शिकायत की पुष्टि करता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights