Sunday, June 7, 2026
Home Slider सीओए ने Aiff के संविधान का अंतिम मसौदा FIFA को भेजा

सीओए ने Aiff के संविधान का अंतिम मसौदा FIFA को भेजा

by Khel Dhaba
0 comment

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के संविधान का अंतिम मसौदा प्रशासकों की समिति (सीओए) ने फीफा को भेज दिया है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रफुल्ल पटेल की अगुवाई वाले एआईएफएफ प्रशासन को पद से हटाने के बाद पिछले महीने हालात का जायजा लेने आई फीफा एएफसी की टीम ने कड़ी समय सीमा दी थी। संविधान का अंतिम मसौदा प्रदेश संघों को भी दिया गया।

एक सूत्र ने बताया कि सीओए ने संविधान का अंतिम मसौदा फीफा को आज सौंप दिया। इसके साथ ही प्रदेश संघों को भी इसकी प्रति दी गई। इसे 15 जुलाई को उच्चतम न्यायालय को भेजा जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.