Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स चकिया : चंद्रशील स्कूल में वार्षिक खेलकूद शुरू

चकिया : चंद्रशील स्कूल में वार्षिक खेलकूद शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

बारा चकिया (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण के चकिया अनुमंडल के चंद्रशील स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता के पहले दिन येलो हाउस का जलवा रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य रविशंकर प्रसाद सिंह ने गुब्बारा उड़ा कर किया। संचालन सरोज कुमार ने किया। इस मौके पर विकास कुमार ठाकुर, विवेक कश्यप, मो जिरान, सिद्धार्थ कुमार, विक्रम कुमार, विनय प्रसाद सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, मो शरीफ, हेमा तिवारी, नेहा जायसवाल, ममता सिंह आदि मौजूद थे।

रिकॉर्ड प्रभारी सह शिक्षिका निशिता सिंह के अनुसार येलो हाउस ने 282, रेड हाउस ने 261 और ग्रीन हाउस ने 240 और ब्लू हाउस ने 190 अंक हासिल किया।

कबड्डी स्पर्धा के सीनियर बालक वर्ग में येलो हाउस ने ग्रीन हाउस को 59-16 और रेड ने ब्लू को 38-29 से पराजित कर फाइनल का टिकट पाया। सीनियर बालिका वर्ग में रेड ने ब्लू को 40-18 और येलो ने ग्रीन को 39-37 से पराजित किया।  कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में ग्रीन ने येलो को 33-22 और रेड ने ब्लू को 26-23 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.