पटना, 26 मार्च। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-12 सीजन-1 के चौथे दिन खेले गए मुकाबले में आईआईटी पैंथर्स और मगध तूफांस ने जीत हासिल की। आईआईटी पैंथर्स ने सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स पर 90 रन और मगध तूफांस ने न्यूटन विक्टर्स को 24 रन से पराजित किया।
पहला मैच
पहला मैच में आईआईटी पैंथर्स बनाम सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पैंथर्स की टीम जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आयुष के शानदार 108 रन की मदद से पैंथर्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 217 रन बनाये। आयुष ने 61 गेंदों में 19 चौके व एक छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। कप्तान आरव चंद्रा के 38 व सिद्धार्थ गौतम के 25 रन की पारी खेली।
जवाब में खेलने उतरी सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स के बल्लेबाज पैंथर्स के गेंदों का सामना नहीं कर सके। पूरी टीम निर्धारित ओवर में 127 रन पर आलआउट हो गई। एवेंजर्स के लिए उत्कर्ष आनंद ने 38 व आदित्य कुमार केशरी ने 26 रन बनाए। विजेता टीम के आयुष को जीएसटी कमिश्नर शशि शेखर ने प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर:
आईआईटी पैंथर्स : 20 ओवर में पांच विकेट पर 217 रन, आरव 38, आयुष 108, सिद्धार्थ गौतम 25, अतिरिक्त 30, रेयांश केशरी 1/31, हार्दिक कुमार 1/10.
सुमित एंड शर्मा स्पोटर्स एवेंजर्स: 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन, आदित्य केशरी 26, उत्कर्ष आनंद 38, आयुष सिंह 12, अतिरिक्त 20, शुभम आर्या 1/14, आदित्य कुमार 2/19, शशांक शेखर 1/19, सत्यम साह 1/23, आदित्य आर्यन 1/4, साहिल राय 2/16.
दूसरा मैच
दूसरे मैच में मगध तूफांस और न्यूटन विक्टर्स की टीमें आमने-सामने थीं। न्यूटन ने टॉस जीतकर मगध को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तूफांस ने निर्धारित 20 ओवर में आयुष्मान जैन के नाबाद 72 व अनुराग कुमार यादव के नाबाद 65 रन की मदद से 1 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में न्यूटन विक्टर्स निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। विजेता टीम के आयुष्मान को रॉबिन सिंह ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संक्षिप्त स्कोर
मगध तूफांस: 20 ओवर में एक विकेट पर 166 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 72, अनुराग कुमार यादव नाबाद 65, अतिरिक्त 29.
न्यूटन विक्टर्स: 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन, आशीष कुमार 29, आशुतोष नाबाद 22, पुण्य प्रसून नाबाद 23, अतिरिक्त 47, रुद्र नारायण 2/21, आयुष कुमार 1/11, अभिषेक 1/17, लक्ष्य रंजन 1/13, आनंद कुमार 1/14.