Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट CASA PICCOLA SCHOOL CRICKET LEAGUE U-15 सीजन-5 की जर्सी लांच

CASA PICCOLA SCHOOL CRICKET LEAGUE U-15 सीजन-5 की जर्सी लांच

28 मार्च से पटना के कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होगी यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 23 मार्च, 2025। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में आगामी 28 मार्च से कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर आयोजित होने वाली कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-5 में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए रंग-बिरंगे जर्सी का अनावरण रविवार को राजधानी के कासा-पिकोला रेस्टूरेंट के हॉल में गरिमामयी समारोह में किया गया।

 

टीमों की जर्सियों का अनावरण बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, टर्निंग प्वाइंट के निदेशक विजय शर्मा, कासा पिकोला के राजेश शर्मा, सत्यमेव ग्रुप के आशीष कुमार, राइज कोचिंग आईआईटी के धनंजय नारायण सिंह, ओपन माइंड ए बिरला स्कूल, दानापुर के रौशन कुमार, संयोजक सुमित शर्मा, आयोजन सचिव नवीन कुमार, स्पेक्ट्रा फ्लाईऐश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के एमडी वीरू सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अरविंद पथिक, जीएनआईओटी, ग्रेटर नोएडा के मनीष कुमार, आरआईटी, रुड़की के जावेद अशरफ, क्वांटम यूनिवर्सिटी, रूड़की के शशि भूषण, ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के सुधांशु कुमार, बिहेर्स पटना के ए के शेखावत, जेआईएस, पश्चिम बंगाल के अरमान अब्बास, आदित्य विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश के हरिओम गांधी, मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के राजू मिश्रा, बद्दी विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के मनीष कुमार, अजिंक्य डीवाई पाटिल, पुणे के दीपक पांडे वीजीयू, जयपुर के जुनैद बसरी, संस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा के कपिल मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

 

लीग के संयोजक सुमित शर्मा ने कहा कि मैचों का संचालन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जायेगा। सभी मैच सफेद गेंद से खेले जायेंगे। गेंदों का निर्माण इस लीग के लिए विशेष रूप से कराया गया जा रहा है। सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि चार टीमों के प्लेयरों की सूची जारी कर दी गई है और बाकी सूची भी आने वाले दिनों में जारी कर दी गई।

 

आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि इस लीग में 12 टीमें क्रमश: जीएनआईओटी ब्लास्टर, आरआईटी चैंपियंस, क्वाटंम वारियर्स,ऑक्सफोर्ड सुपर किंग्स, बिहेर्स नाइटराइड्र्स,जेआईएस जाबांज, आदित्य दबंग,मानव रचना लायंस, बद्दी फाइटर्स, आंजिक्य डीवाई पाटिल बांबर्स, वीजीयू थंडरबोल्ट, संस्कृति चेंजर्स हिस्सा खेलेंगी।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.