Thursday, June 4, 2026
Home बिहारकबड्डी Buxar Kabaddi : जिला सबजूनियर बालिका टीम का चयन 2 दिसंबर को

Buxar Kabaddi : जिला सबजूनियर बालिका टीम का चयन 2 दिसंबर को

by Khel Dhaba
0 comment
Buxar Kabaddi

बक्सर। सारण जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली बिहार राज्य सबजूनियर बालक व बालिका कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बक्सर जिला कबड्डी टीम (Buxar Kabaddi) का गठन स्थानीय एमपी हाईस्कूल के कबड्डी कोर्ट पर दो दिसंबर को 11 बजे पूर्वाह्न से किया जायेगा। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सह बक्सर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशि राय ने दी।

Buxar Kabaddi खिलाड़ियों को लेकर आना होगा मूल आधार कार्ड

उन्होंने बताया कि इसमें भाग लेने वाली खिलाड़ियों की उम्र 25 दिसंबर, 2022 को 16 वर्ष या 16 वर्ष से कम होना चाहिए। वजय 55 किलो से कम होना चाहिए। ट्रायल में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ी मूल आधार कार्ड लेकर आयेंगे। इस मौके पर राज्य कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष सह जिला कबड्डी संघ के सचिव जयशंकर चौधरी, संयुक्त सचिव यदुनंदन प्रसाद, सुनील सिंह, कमल किशोर, रणजीत लाल, विपिन कुमार पॉल, रंजीत सिंह शारीरिक शिक्षक, अभिषेक सिंह, मनू ओझा मौजूद रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

COOCH BEHAR TROPHY : विदर्भ के रोहित का दोहरा शतक, दानिश की भी सेंचुरी
East Champaran District Cricket League : जीके स्पोट्र्स क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.