Saturday, June 6, 2026
Home Slider पंत ब्रिटेन में कोविड-19 पॉजिटिव, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा

पंत ब्रिटेन में कोविड-19 पॉजिटिव, बीसीसीआई सचिव शाह ने सतर्कता बरतने को कहा

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

नईदिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने से पांच टेस्ट मैचों की शृंखला खेलेगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पुष्टि की है कि पंत को पिछले आठ दिनों से अलग-थलग रखा गया है। सूत्र के अनुसार इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

सूत्र ने कहा कि वह अपने एक परिचित के यहां पृथकवास पर है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम की यात्रा नहीं करेगा। सूत्र ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह 23 वर्षीय खिलाड़ी कब टीम के साथ जुड़ेगा। पंत का अगले कुछ दिनों में कोविड-19 परीक्षण होने की उम्मीद है।

पंत और चोटिल शुभमन गिल के अलावा बाकी पूरी भारतीय टीम गुरुवार को लंदन से डरहम रवाना हो गई। गिल को इस महीने की शुरुआत में पैर में चोट लगी थी और यह युवा बल्लेबाज टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर आ चुका है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे पहले ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को हाल में ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.