16 C
Patna
Thursday, January 23, 2025

Boxing Association of Bihar के सचिव स्मिता कुमारी व पूर्व सचिव राजीव कुमार सिंह जायेंगे पेरिस

पटना, 30 जुलाई। बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव स्मिता कुमारी और पूर्व सचिव सह चेयरमैन यूथ कमीशन, (बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इण्डिया) राजीव कुमार सिंह पेरिस जायेंगे।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस संबंध में दोनों व्यक्तियों को पत्र भेज दिया है। ये दोनों फ्रांस के पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लेंगे।

राजीव कुमार सिंह कबड्डी खिलाड़ी हैं और दोहा एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम के सदस्य रहे हैं। दो टर्म तक वे बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रहे और हाल ही में चुनाव की उनकी जगह स्मिता कुमारी बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव बनी हैं।

राजीव कुमार सिंह पूर्व मध्य रेलवे में सीआईटी के पद पर पटना जंक्शन पर कार्यरत हैं। राजीव कुमार सिंह के सचिव काल में बिहार में बॉक्सिंग का खूब प्रचार-प्रसार हुआ है। स्मिता कुमारी और राजीव कुमार सिंह को श्री तारकिशोर प्रसाद पूर्व उप मुख्य मंत्री सह अध्यक्ष बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार, बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के पदाधिकारियों और बिहार के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights