बेगूसराय। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय के मैदान पर आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के मुकाबले में बिशनपुर क्रिकेट क्लब ने मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 2 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मटिहानी ग्रामीण की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 193 रन बनाए। मटिहानी ग्रामीण की ओर से राजा कश्यप ने 36 और हार्दिक ने 34 रनों का योगदान दिया। विष्णुपुर क्रिकेट क्लब की ओर से गुलशन और प्रिंस ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में विष्णुपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते प्राप्त कर लिया। विष्णुपुर क्रिकेट क्लब की ओर से मो उमर और प्रिंस ने शानदार अर्धशतक जड़ा जिसमें मोहम्मद उमर ने 76 वहीं प्रिंस ने 59 रनों का योगदान दिया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ग्रामीण की ओर से हार्दिक ने 4 विकेट झटके। शानदार खेल के लिए प्रिंस को मैन ऑफ द मैच का खिताब मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया। इस मैच के मुख्य अंपायर दीपक कुमार और चैंपियन थे।
- रांची जिला अस्मिता लीग का भव्य समापन

- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय अंडर-19 टीम को किया सम्मानित

- मुंगेर बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में

- IPL 2026 MI VS SRH : वापसी की राह तलाशेगा मुंबई इंडियंस

- गोपालगंज बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन साबे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

- सबालेंका मैड्रिड ओपन टेनिस के क्वार्टरफाइनल में

- IPL 2026 DC VS RCB : हेजलवुड और भुवनेश्वर का कहर, बेंगलुरु नौ विकेट से जीता
