Monday, May 25, 2026
Home Slider बिहार की याशिता सिंह का वीमेंस अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन

बिहार की याशिता सिंह का वीमेंस अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होने वाली वीमेंस अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए बिहार की याशिता सिंह का चयन किया गया है। याशिता सिंह का चयन टीम डी के लिए हुआ है। एक नवंबर से गोवा में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमें खेलेंगी। याशिता सिंह का चयन वीमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में बेहतर खेल के आधार पर किया गया है। याशिता सिंह ने 6 मैचों में 1 शतक की मदद से कुल 222 रन बनाये थे। उनका व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर नाबाद 138 रन था।

बीसीए ने दी बधाई
याशिता सिंह के चयन पर बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights