Friday, June 5, 2026
Home बिहारअन्य बिहार की सुमन ने जीता नेशनल ताइक्वांडो में रजत पदक

बिहार की सुमन ने जीता नेशनल ताइक्वांडो में रजत पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कर्नाटक के सिमोगा में संपन्न हुई 40वीं नेशनल जूनियर क्योरगी व 13वीं नेशनल जूनियर पूमसे प्रतियोगिता में बिहार की सुमन कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किया। यह जानकारी बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने दी। उन्होंने बताया कि ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के द्वारा कर्नाटक ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में सुमन ने 44 किग्रा भार वर्ग में यह पदक अपने नाम किया।

सुमन की इस उपलब्धि पर बिहार टीम के सभी खिलाड़ियों को बिहार ओलंपिक संघ के सचिव मुश्ताक अहमद, बिहार ताइक्वांडो संघ की अध्यक्षा श्रीमती शशि बाला भदानी, महासचिव राजेश कुमार साहु, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, साई सेंटर के प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण व आनंद कुमार, अरूण कुमार, संयुक्त सचिव नंदू कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, धर्मेंद्र कुमार,विश्वजीत कुमार व जयप्रकाश मेहता समेत संघ के सभी सदस्यों व प्रशिक्षकों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.