Thursday, May 14, 2026
Home Slider बिहार के प्रह्लाद कुमार एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सा

बिहार के प्रह्लाद कुमार एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सा

by Khel Dhaba
0 comment

एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बने प्रह्लाद कुमार
पटना। बिहार के गया जिले से आने वाले प्रह्लाद कुमार थाईलैंड में होने वाले एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए हैं। यह बिहार के लिए गर्व की बात है।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि आगामी 9 जून से 13 जून 2023 तक थाईलैंड में होने वाले एशियन ट्रैक साइकिलिंग चैम्पियनशिप के लिए प्रह्लाद कुमार का चुना जाना सचमुच बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। प्रह्लाद कुमार इस प्रतियोगिता के लिए चुने जाने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी हैं। अभी प्रह्लाद कुमार राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पटियाला में प्रशिक्षण ले रहे हैं जहां उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। यह बिहार के दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी काफी उत्साहवर्धक साबित होगा।

बिहार को गौरवान्वित करने वाले प्रह्लाद कुमार की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार के कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, सचिव श्रीमती बन्दना प्रेयषी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण और निदेशक पंकज राज ने प्रह्लाद कुमार को ढेरों बधाइयाँ और उज्ज्वल भविष्य की अशेष शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights