35 C
Patna
Saturday, April 20, 2024

26वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप रांची में 15 मई से

मोराबादी,रांची में लगा लगभग 700 एथलीटों का जमावड़ा
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप ,बुडापेस्ट एवं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप,थाईलैंड क्वालीफाईग के लिए लगाएंगे जोर
पहले दिन होंगे 05 फाइनल

भारतीय एथलेटिक्स संघ(ए. एफ.आई.),नई दिल्ली एवम झारखण्ड एथलेटिक संघ एवम पर्यटन, कला, संस्कृति खेल कूद एवम युवा कार्य विभाग , रांची के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई से 18 मई तक मोराबादी,बिरसा मुंडा स्टेडियम, रांची में 26वी राष्ट्रीय फेडरेशन कप सिनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय स्तर के लगभग 700 पुरूष एवम महिला एथलीट एवम 150 तकनीकी पदाधिकारी, प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं।

आयोजन को सफल बनाने को लेकर आज देर संध्या तक खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, ए.एफ.आई के सचिव डॉ रविन्द्र चौधरी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भारतीय एथलेटिक्स संघ के मुख्य कोच राधा कृष्ण नायर, झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी. डी. सिंह , एस के पाण्डे, आशीष झा, प्रभाकर वर्मा,अनवर समेत संघ के अधिकारी लगे हुए हैं।

15 मई को होने वाले इवेंट्स
पूर्वाह्न
प्रातः 5.40 -पुरूष वर्ग – 10,000- फाइनल
प्रातः 6.20 महिला वर्ग – 10,000- फाइनल
प्रातः 7.00 -पुरूष वर्ग – 1500- राउंड -I
प्रातः 7.20 -पुरूष वर्ग -100 मी० डेकाथलन- I
प्रातः 8.00 -पुरूष वर्ग – 100 मी०- राउंड – I
प्रातः 8.05 -पुरूष वर्ग – लम्बी कूद- डेकाथलन -II
प्रातः 9.00 -पुरूष वर्ग – 400मी०- राउंड -I
प्रातः 9.05 -पुरूष वर्ग – शॉटपुट डेकाथलन- राउंड -III
अपराह्न
अपराह्न 5.30 -पुरूष वर्ग – ऊंची कूद डेकाथलन- राउंड -IV
अपराह्न 6.00 महिला वर्ग – हैमर- फाइनल
अपराह्न 6.10 पुरूष वर्ग – शॉटपुट- क्वालिफाइंग राउंड ए. एवम बी.
अपराह्न 6.20 महिला वर्ग – 100 मी.- राउंड-I
अपराह्न 6.40 पुरूष वर्ग -100 मी.- सेमी फाइनल
अपराह्न 6.50 पुरूष वर्ग – लंबीकूद – क्वालीफाइंग राउंड ए. एवम बी.
अपराह्न 7.10 महिला वर्ग – 400 मी.- राउंड-I
अपराह्न 7.30 पुरूष वर्ग – 400 मी.- सेमीफाइनल
अपराह्न 7.50 पुरूष वर्ग- डेकाथलन – 400 मी.- राउंड-V
अपराह्न 8.10 पुरूष वर्ग – 3000 मी.स्टीपल चेज – फाइनल
अपराह्न 8.30 महिला वर्ग – 3000 मी.स्टीपल चेज – फाइनल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights