पटना, 14 जून। स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रही बिहार वीमेंस कबड्डी लीग के क्वालिफायर राउंड के लिए चार टीमें सीवान टाइटंस, सारण स्ट्राइकर्स, नालंदा निन्जांस और पटना पेलिकंस ने अर्हता हासिल कर ली है। नालंदा निन्जांस और मगध वारियर्स के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। खेल खत्म होने के पांच मिनट पहले तक पीछे चल रहे नालंदा ने नैंसी प्रिया के एक रेड से पासा पलटते हुए मैच जीत कर क्वालिफाई कर लिया।
15 जून को होने वाले पहले क्ववालिफायर मुकाबले में अंक तालिका की टॉप दो टीम सीवान टाइटंस और सारण स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला जायेगा।
अंक तालिका में तीसरे व चौथे स्थान पर रही टीमें इलिमिनेटर मैच खेलेगी। यह मैच नालंदा निन्जांस और पटना पेलिकंस के बीच खेला जायेगा।
क्ववालिफायर-1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश कर जायेगी जबकि उसमें हारी टीम को फाइनल का टिकट पाने के लिए एक और मौका मिलेगा। क्वालिफायर-1 की हारी टीम क्वालिफायर टू में इलिमिनेटर मुकाबले के विजेता टीम से भिड़ेगी। क्वालिफायर-टू का मुकाबला 16 जून को सुबह के सत्र में खेला जायेगा। 16 जून को ही फाइनल मुकाबला होगा।
सारण स्ट्राइकर्स बनाम सीवान टाइटंस
14 जून के शाम के सत्र में सारण स्ट्राइकर्स बनाम सीवान टाइटंस मुकाबला 15-15 से टाई रहा। यह लीग का दूसरा टाई मुकाबला था। इसके पहले सीतामढ़ी और नालंदा का मुकाबला टाई रहा था।
इस मुकाबले के पहले हाफ में सारण की टीम 7-6 से आगे थी पर रेफरी की सीटी बजने के समय मुकाबला टाई हो गया। इस मैच में सारण ने रेड से 5, टैकल से 10 और सुपर टैकल से 1 अंक हासिल किया। सीवान को इसमें रेड से 7, टैकल से 8 अंक मिले। सुपर टैकल से 1 अंक मिला।
नालंदा निन्जांस बनाम मगध वारियर्स
इस मैच में नालंदा निन्जांस की टीम खेल खत्म होने के 5 मिनट पहले तक पीछे चल रही थी पर नैंसी प्रिया के एक रेड से पासा पलट दिया और नालंदा निन्जांस ने वापसी करते हुए मैच को 30-26 से जीत लिया। पहले हाफ में मगध वारियर्स 14-9 से आगे था।
इस मैच में नालंदा निन्जांस ने रेड के सहारे 18, टैकल से 6, ऑल आउट से 2, अतिरिक्त से 4, सुपर रेड से 1 और सुपर टैकल से 2 अंक हासिल किये।
मगध वारियर्स ने रेड से 17, टैकल से 5, ऑल आउट से 2, अतिरिक्त से 2, सुपर रेड से 2 और सुपर टैकल से 1 अंक हासिल किये।
सीतामढ़ी सेंटिनल्स बनाम पटना पेलिकंस
सीतामढ़ी सेंटिनल्स को नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए इस मुकाबले को जीतना जरूरी था पर पटना पेलिकंस ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए क्वालिफाइंग राउंड का टिकट पा लिया। पटा पेलिकंस ने सीतामढ़ी सेंटिनल्स को 24-21 से हराया। इस मैच में पटना पेलिकंस ने रेड से 10, टैकल से 13, अतिरिक्त से 1, सुपर टैकल से 3 अंक हासिल किये। सीतामढ़ी सेंटिनल्स ने रेड से 11, टैकल से 8, ऑल आउट से 2, सुपर टैकल से 1 अंक हासिल किये।
14 जून को सुबह के सत्र में खेले गए मुकाबले में सीतामढ़ी सेंटीनल्स ने मगध वरियर्स को 43-21 के भारी अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में तीसरे नंबर पर आ गई। सीतामढ़ी सेंटीनल्स की सुरुचि कुमारी ने 15 रेड पॉइट्स के साथ बेस्ट रेडर का और इसी टीम की अंजलि कुमारी ने 9 टैकल पॉइंट्स के साथ बेस्ट डिफेंडर का खिताब जीता।

उधर एक और रोमांचक मैच में नालंदा निंजास ने 34-18 से सीवान टाइटेंस को मात देकर मैच अपने नाम कर लिया। नालंदा निंजास की नैंसी प्रिया 13 रेड पॉइंट्स के साथ बेस्ट रेडर और सीवान टाइटेंस की मणि कुमारी 5 टैकल पॉइंट्स लेकर बेस्ट डिफेंडर घोषित हुई।
आज खेले गए एक अन्य मैच में सारण स्ट्राइकर्स ने पटना पेलिकंस को 21-18 से मात देकर बाजी अपने नाम कर ली। इस मैच में पटना पेलिकंस की गुनगुन चौहान 6 रेड पॉइंट्स के साथ बेस्ट रेडर और 8 टैकल पॉइंट्स हासिल कर सारण स्ट्राइकर्स की अनुष्का कुमारी बेस्ट डिफेंडर साबित हुई।
सेमी फाइनल के लिए टॉप चार में सीवान टाइटेंस और सारण स्ट्राइकर्स ने अपनी जगह पक्की कर ली है। बाकी दो स्थान के लिए सीतामढ़ी सेंटीनल्स ,नालंदा निंजास और पटना पेलिकंस के बीच होने वाला आज शाम का मुकाबला बहुत अहम है। मगध वरियर्स की टीम सेमी फाइनल के रेस से बाहर हो गई है।
