Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट MENS U23 STATE A TROPHY में बिहार बनाम बड़ौदा मैच रद्द

MENS U23 STATE A TROPHY में बिहार बनाम बड़ौदा मैच रद्द

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 09 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के तत्वावधान में खेले जा रहे मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार का लगातार दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

बेंगलुरु में चल रहे ग्रुप ए के मुकाबले में गुरुवार को बिहार बनाम बड़ौदा के बीच मुकाबला खेला जाना था पर बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। इसके पहले 7 नवंबर को जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ होने वाला मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। बिहार ने कुल 7 मैच खेले जिसमें 1 में जीत हासिल हुई। चार मैच हारे और दो मैच रद्द हो गया। बिहार के खाते में 8 अंक आये और अंक तालिका में बिहार सातवें नंबर पर रहा। इस ग्रुप में कुल 8 टीमें थीं।

राजस्थान,तमिलनाडु, पंजाब, मुंबई मध्यप्रदेश और उत्तराखंड की टीमों ने सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। हरियाण, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश और गुजराज की टीमों ने प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। नॉक आउट के मुकाबले दिल्ली में खेले जायेंगे। प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले 17 नवंबर को होगा। क्वार्टरफाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.