Tuesday, June 2, 2026
Home Slider सीनियर नेशनल साफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बिहार टीम का चयन 10 नवंबर को

सीनियर नेशनल साफ्टबॉल क्रिकेट के लिए बिहार टीम का चयन 10 नवंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। उत्तरप्रदेश के जौनपुर में 12 से 15 नवंबर तक 13वी सीनियर नेशनल साफ्टबॉल महिला-पुरुष क्रिकेट चैंपियनशिप 2022-23 होने जा रही है। इसके लिए साफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ बिहार की एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है।

इसकी जानकारी एडहॉक कमेटी के चेयरमैन संजय कुमार ने देते हुए बताया कि इंडियन साफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशन से मिले पत्र के अनुसार जौनपुर के एमएच पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर होनेवाली इस टूर्नामेंट में बिहार टीम प्रतिभाग करेगी।

टीम का चयन 10 नवंबर को प्रातः 9 बजे से पाटलिपुत्रा स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स के बगल में रेनबो ग्राउंड पर होगा। इच्छुक खिलाड़ी चयन कमेटी के नंद किशोर से 6203614194 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टीम 11 नवंबर को जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.