Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Women’s Under-23 Trophy में छत्तीसगढ़ से हारी बिहार टीम

Women’s Under-23 Trophy में छत्तीसगढ़ से हारी बिहार टीम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 दिसंबर। सचिन तेंदुलकर जिमख़ाना ग्राउंड कांदिवली, मुंबई में शुक्रवार को वीमेंस अंडर-23 ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए मैच में छत्तीसगढ़ ने बिहार को छ्ह विकेट से हराया। इस मैच में बिहार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रीति के 30 रन तथा विशालाक्षी और प्रगति के 10-10 रनों के बदौलत 20 ओवर में छ्ह विकेट पर 96 रन का स्कोर बनाया। छत्तीसगढ़ की ओर से मनस्वी ने 2 विकेट तथा ममता, स्वेता और साक्षी ने 1-1 विकेट ली। छत्तीसगढ़ की टीम ने कीर्ति (नाबाद 38 रन) और संजना पर्डी (नाबाद 26 रन) की बदौलत 18 ओवर में 98 रन बनाकर मैच को छ्ह विकेट से अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ़ की निधि ने 12 रन, यीशा भारती ने शून्य, रुमा दास ने 3 रन और कुमुद साहू ने 15 रन बनाकर आउट हुई। बिहार की ओर से वैदेही ने 2 विकेट तथा रचना और सरिता ने 1-1 विकेट लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.