Saturday, June 6, 2026
Home बिहारकबड्डी Under-18 National Kabaddi चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना

Under-18 National Kabaddi चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना

नाव्या और रौशन को टीम की कमान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 जून। हरिद्वार (उत्तराखंड) में आगामी 28 जून से 1 जुलाई के बीच आयोजित होने वाली पहली अंडर-18 राष्ट्रीय बालिका-बालक कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की टीम रवाना हो गई। टीम की घोषणा बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत और सचिव विपुल कुमार सिंह ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर की। बालिका वर्ग टीम की कमान पटना की नाव्या कुमारी और बालक वर्ग की कमान पटना के रौशन राय को सौंपी गई है।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने कहा कि इसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आधार पर बहरीन में आयोजित होने वाली यूथ एशियन गेम्स में भाग लेने वाली भारतीय टीम का चयन किया जायेगा। उन्होंने बिहार टीम को जीत की शुभकामना दी है।

टीम इस प्रकार है-
बालिका वर्ग : नाव्या कुमारी (कप्तान), प्रतिभा कुमारी, शालू कुमारी, जैनव परवीन (सभी पटना), सपना कुमारी, शिवानी कुमारी (दोनों सीतामढ़ी), आंचल कुमारी, प्रियंका कुमारी (दोनों लखीसराय), काजल कुमारी (बेगूसराय), सिम्मी कुमारी, शिवानी कुमारी (दोनों कटिहार), पूजा कुमारी (सहरसा), करीना कुमारी (नालंदा), रेखा कुमारी (सीवान)। कोच-ज्योति (एनआईएस), मैनेजर-सुभाष कुमार।

बालक वर्ग : रौशन राय (कप्तान), संदीप कुमार, अंशु कुमार, रोहित कुमार (सभी पटना), राज कुमार, अच्युतानंद कुमार (दोनों लखीसराय), आदर्श कुमार, हर्ष राज (दोनों बेगूसराय), शुभम कुमार, आदित्य कुमार सिंह (दोनों सारण), रितरंजन कुमार (सुपौल), शुभम तिवारी (बक्सर), राजीव कुमार (जहानाबाद), हर्षजीत कुमार (भोजपुर)। कोच-भवेश कुमार (एनआईएस), मैनेजर-रितिक कुमार सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.