Saturday, June 13, 2026
Home बिहारअन्य सीनियर खेलो इंडिया वीमेंस Kho-kho लीग में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना

सीनियर खेलो इंडिया वीमेंस Kho-kho लीग में भाग लेने के लिए बिहार टीम रवाना

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 जून। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की मेजबानी में मेरठ में आयोजित होने वाली सीनियर वीमेंस खेलो इंडिया खो-खो लीग में भाग लेने के लिए बिहार टीम बुधवार को मगध एक्सप्रेस से मेरठ ने लिए रवाना हुई। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। उन्होंने बताया कि टीम के गठन के लिए छपरा में 24 जून को सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया था। मेरठ के मेरठ इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में यह प्रतियोगिता 28 से 30 जून तक आयोजित की गई है। टीम की कमान सिमरन कुमारी को सौंपी गई है।

टीम इस प्रकार है-सिमरन कुमारी (कैप्टन), अंजलि कुमारी, ललिता कुमारी , आशा कुमारी , कविता कुमारी,आकांक्षा कुमारी,  श्रेया  कुमारी , सपना कुमारी , मुस्कान कुमारी सिंह , रूपाली कुमारी , आशी कुमारी , गुड़िया कुमारी, विनीता कुमारी ,आर्या प्रणाली,अदिति रानी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.