पटना, 31 जनवरी। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 3 से 5 फरवरी तक विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाली 39वीं राष्ट्रीय जूनियर क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 12वीं राष्ट्रीय जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने दी। उन्होंने बताया कि टीम मंगलवार को ही प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गई है। बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजेश कुमार साहू, संयुक्त सचिव नंदु कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना दी है।
टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है-
क्योरुगी कैटगेरी
बालक वर्ग-राहुल राज (अंडर-45 किलो), आलोक कुमार (अंडर-48 किलो),आकाश सिंह (अंडर-51 किलो), सुमित कुमार (अंडर-55 किलो), हिमांशु तिवारी (अंडर-59 किलो), ए राज (अंडर-63 किलो), हेमंत कुमार (अंडर-68 किलो),हर्ष वर्धन (अंडर-73 किलो), अभिषेक कुमार (अंडर-78 किलो), मोहम्मद गुलफाम आलम (ओवर-78 किलो)।
बालिका वर्ग-अवंतिका कुमारी (अंडर-42 किलो), सृष्टि कुमारी (अंडर-44 किलो), वर्षा रानी (अंडर-46 किलो), प्रज्ञा (अंडर-49 किलो), आयुश्री राजेश (अंडर-52 किलो), अर्पिताम राज (अंडर-55 किलो), सृष्टि राज (अंडर-59 किलो), स्वाति कुमारी (अंडर-63 किलो), स्नेहा एस कुमार (अंडर-68 किलो), रक्षिका राजेश (ओवर-68 किलो)।
पूमसे कैटेगरी
जीएस मोहिनी,सौम्या कुमारी, टि्वंकल भारती, जीएस मृणाल, शुभम कुमार, सुमित कुमार।
कोच-शिव भगवान पोद्दार, नीरज कुमार, मुन्ना कुमार।
मैनेजर-रमेश कुमार रजक, मुस्कान कुमारी।


