Saturday, June 6, 2026
Home बिहार बिहार राज्य अंडर-17 Chess competition 7 जून से मोतिहारी में

बिहार राज्य अंडर-17 Chess competition 7 जून से मोतिहारी में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 मई। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ द्वारा आगामी 7 जून से बिहार राज्य अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन अग्रवा, मोतिहारी के हॉस्पिटल चौक स्थित एस एस रॉय होटल में किया जाएगा।

सात चक्रों में खेली जाने वाली इस स्विस शतरंज प्रतियोगिता में कुल दस हजार की नकद इनामी राशि पुरस्कार स्वरूप वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 3 जून है। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित टीम राष्ट्रीय अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी। ध्यान रहे कि इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिन्होंने अखिल बिहार शतरंज संघ से अपना पंजीकरण करवा रखा है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अथवा प्रतियोगिता के सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु दिए गए नम्बरों पर नंदकिशोर,7091975340, शशिनन्द कुमार 8252653545 पर आयोजकों से सम्पर्क कर सकते है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.