Saturday, June 13, 2026
Home Slider बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से पटना में

बिहार राज्य सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्वेट हॉल में बिहार राज्य सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल 57, 61, 65, 70,74,79, 86, 92,97 &125, ग्रीको रोमन – 55,60,63,67,72,77,82,87,97,&130 kg एवं महिला कुश्ती-50,53,55,57,59,62,65,68,72,&76kg वजन के खिलाड़ी का आयोजन किया जाएगा।

फ्रांस फीफा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचा, बेल्जियम शीर्ष पर बरकरार

बिहार कुश्ती संघ के द्वारा इस वर्ष पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तर्ज पर बिहार में भी लाइसेंस बुक निर्गत करने जा रही है। इसका फैसला बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह के द्वारा आज बैठक में लिया गया। बैठक में यह फैसला किया गया कि प्रतियोगिता में समय सारणी का विशेष ध्यान रखा जाएगा एवं जो खिलाड़ी समय पर उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगा।

गुजरात का क्रिकेटर बना अमेरिकी टीम का कप्तान

ग्रीको रोमन एवं महिला कुश्ती के खिलाड़ी 31 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे रिपोर्ट करेंगे एवं 1 नवंबर को फ्रीस्टाइल के खिलाड़ी सुबह 7:00 बजे दानापुर स्थित द ग्रैंड फोर्ड बैंक्विट हॉल में रिपोर्ट करेंगे। निम्न तिथि को सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक लाइसेंस बुक एवं इंट्री ली जाएगी। वजन सुबह 9:00 से 10:00 के बीच किया जाएगा एवं प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ की जाएगी। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का क्लब खरीदेगा IPL टीम!

इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग लेंगे जो बिहार राज्य के निवासी होंगे एवं जिनका आयु 18, साल के ऊपर के खिलाड़ी भाग लेंगे ,प्रतियोगिता में आधार कार्ड या पासपोर्ट साथ लाना अनिवार्य है, इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि नंदिनी नगर गोंडा उत्तर प्रदेश में दिनांक 10 नवंबर से 13 नवंबर को आयोजित होने जा रही है अन्य किसी भी जानकारी हेतु दूरभाष संख्या 93048 15149 पर विजय कुमार, कार्यालय सचिव से संपर्क कर सकते है। उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी |

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.