Tuesday, June 16, 2026
Home Slider बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 12 नवंबर से मुजफ्फरपुर में

बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 12 नवंबर से मुजफ्फरपुर में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राज्य शतरंज संघ के कैलेंडर का सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता बिहार राज्य सीनियर शतरंज आगामी 12 से 16 नवंबर तक मुजफ्फरपुर में आयोजित की जाएगी। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित हो रही इस पांच दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में राज्य के सभी नामचीन खिलाड़ी नजर आएंगे।

नौ चक्रों में स्विस पद्धति से खेली जानेवाली इस प्रतियोगिता में चयनित प्रथम चार खिलाड़ी आगामी 9 दिसंबर से सिक्किम में हो रहे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुल 30, 000 रुपये की नगद इनामी राशि वाले इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने जिला शतरंज संघ अथवा अधिक जानकारी के लिए मेजबान मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ से संपर्क करें।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.