33 C
Patna
Saturday, March 25, 2023

रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का चैंपियन बनने से बिहार छह विकेट दूर

पटना। रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के खिताब से बिहार टीम बस विकेट दूर पर है। खेल के चौथे दिन की समाप्ति तक बिहार ने 545 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही मणिपुर टीम के चार विकेट चटका दिये हैं। मणिपुर की टीम ने दूसरी पारी में 34 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बना लिये हैं। लंगियोयांबा 44 और विकास सिंह 1 रन बना कर विकेट पर टिके हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

खेल के चौथे दिन बिहार ने अपनी दूसरी पारी में सचिन कुमार सिंह के नाबाद 82 रन की मदद से बनाए गए छह विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया। सचिन सिंह के शानदार 132 रन, शिवम सिंह के 45, आशुतोष अमन के 51 व वीर प्रताप सिंह के 35 रन की मदद से 102 ओवर में 335 रन बनाए।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

मणिपुर के किशन सिंग्हा ने 43 ओवर में 94 रन खर्च कर 7 विकेट, जतिन फैरोजम, रेक्स व प्रीयोजित के ने 1 विकेट लिये। मणिपुर के किशन सिंग्घा ने दोनों पारी में अबतक 11 विकेट अपने नाम किए है। दोपहर टी ब्रेक के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी मणिपुर ने कप्तान लैंग्लोन्याम्बा एम के नाबाद 44 रन व प्रीयोजित के के 39 रन की मदद से 34 ओवर में 4 विकेट खोकर 107 रन बनाकर खेल रही है। हालांकि जहां बिहार जीत कर इतिहास रचने से म​हज 6 विकेट दूर है, वहीं मणिपुर के सामने अब भी 438 रन का कठिन लक्ष्य है। बिहार के आशुतोष अमन ने दो, नवाज खान व सचिन कुमार सिंह ने एक-एक सफलताएं हासिल की।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

संक्षिप्त स्कोर
बिहार पहली पारी : 546 रन, मणिपुर दूसरी पारी : 337 रन बिहार दूसरी पारी : 335 रन, बाबुल 18, रिषभ राज 22, सचिन कुमार सिंह 132, शिवम सिंह 45, आशुतोष अमन 51, वीर प्रताप सिंह 35, मणिपुर गेंदबाजी-किशन सिंग्घा 7/94, जोतिन फैरोजम 1/59, रेकस 1/52, प्रीयोजित 1/20
मणिपुर दूसरी पारी : 34 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन, प्रियोजित के 39, लैंग्लोन्याम्बा एम नाबाद 44, बिहार गेंदबाजी- आशुतोष अमन 2/20, नवाज 1/15, सचिन कुमार सिंह 1/29

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles