Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Cooch Behar Trophy में बिहार की पारी व 97 रन से हार, बंगाल जीता

Cooch Behar Trophy में बिहार की पारी व 97 रन से हार, बंगाल जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 नवंबर। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए कूच बिहार ट्रॉफी के पहले मैच में एक पारी 97 रनों से बंगाल से हार गई बिहार की टीम। इस मैच में टॉस जीतकर बिहार ने बंगाल को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया था। पहली पारी में बंगाल की टीम ने छ्ह विकेट के नुकसान पर 466 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। बिहार की टीम पहली पारी में 277 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फॉलोऑन खेलते हुए बिहार की टीम दूसरी पारी में 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से दूसरी पारी में सत्यम कुमार ने 20 रन, राहुल रतन ने 15 रन, विवेक यथार्थ ने 13 रन, अनूप कुमार ने 10 रन, अगस्त्या ने 9 रन, प्रशांत कुमार ने 5 रन और दीपेश गुप्ता 4 रन बनाये। बंगाल की ओर से महिपाल ने 4, प्रियांशु ने 3, युद्धजीत ने 2 और विशाल ने एक विकेट लिये। बिहार का अगला मैच गुजरात से वलसाड में 24 नवंबर से है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.